फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिम्मेदार करते रहे अनदेखी, लोगों ने खुद भर दिए सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
फोटो कैप्शन :-परौर में सड़क पर पड़े गड्ढ़ों को भरते स्थानीय युवा। संवाद
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। परौर-धीरा-पुढ़बा सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढों से परेशान वाहन चालकों को आखिरकार स्थानीय लोगों ने राहत दी। लोक निर्माण विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर परौर के लोगों ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को अस्थायी रूप से भर दिया।
विज्ञापन

परौर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हुए थे। इनके कारण कई बार दोपहिया चालक हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हुआ।
इसके बाद मनीष, विजय, अभिषेक, तरुण देव समेत अन्य लोगों ने मिलकर गड्ढों को भर दिया। इससे वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द सड़क पर कोलतार डालकर इसका स्थायी समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें