फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होली मेले में इस बार हिमाचली स्टार गायकों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में इस बार स्थानीय और हिमाचली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि, इसका खुलासा शुक्रवार को कलाकारों के फाइनल होने वाले नामों से पता चलेगा। उम्मीद जताई गई है कि होली मेले में पहली बार पंजाबी और बॉलीवुड के इक्का-दुक्का कलाकारों को छोड़कर हिमाचल के कलाकारों को ही तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। होली में इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल के स्टार कलाकार ईशांत भारद्वाज, नाटी किंग राठी और कुलदीप शर्मा को होली मेले में बुलाया जा सकता है। वहीं, सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाब और बाॅलीवुड के कलाकार भी बुलाए जाएंगे, लेकिन हिमाचल के इन प्रसिद्ध तीन कलाकारों को बुलाया जाना करीब पुख्ता है। यही नहीं एंकरिंग में भी स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
चार दिवसीय होली मेले में बड़ी संख्या में हिमाचल, पंजाब और बाॅलीवुड के कलाकार बुलाए जाते हैं, लेकिन इस बार हिमाचली स्टार कलाकारों को भी बुलाया जाएगा। उधर, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने कहा कि होली मेले में अभी कलाकारों के नाम फाइनल किए जाने हैं। इस बार हिमाचली कलाकारों को अधिक मौका दिया जा सकता है। इसकी लिस्ट जल्द फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें