फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बंद मकान की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, कमरों में बिखेरा सामान

विज्ञापन
जवाली की पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के वार्ड नंबर सात में चोरों ने बिखेरा सामान। जागरूक
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के वार्ड सात में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। चोर रसोई की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और सभी कमरों की तलाशी लेकर अलमारियों और बेड का सामान बिखेर दिया।
विज्ञापन

मकान मालिक राजेश शर्मा का परिवार दिल्ली में रहता है और मकान लंबे समय से बंद था। बुधवार सुबह राजेश के बड़े भाई राम कुमार खेतों में गए तो उन्हें वहां एक काला बैग मिला। बैग में परिवार के सदस्यों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद उन्होंने घर जाकर जांच की तो घटना का पता चला।
चोर घर के सभी कमरों को खंगाल चुके थे। हालांकि, कृत्रिम गहने एक जगह छोड़ दिए गए। मकान से कितना सामान चोरी हुआ है, इसका पता राजेश शर्मा के घर पहुंचने के बाद ही चलेगा। उन्होंने दिल्ली से ही घटना की ऑनलाइन शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें