फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: काली माता मंदिर शाहपुर में चोर ने लगाई सेंध

Sun, 22 Mar 2026 09:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
-ताले तोड़कर चांदी का छत्र, चांदी का शिवलिंग, चांदी का नाग, माता के सोने के नेत्र और एक सोने का छोटा छत्र चोरी
विज्ञापन


शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर बाजार में स्थित काली माता मंदिर में शनिवार रात चोर ने ताले तोड़कर लाखों के सोने और चांदी के गहने चोरी की लिए। चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की दी है।
विज्ञापन

काली माता मंदिर के प्रबंधक सुनील वर्मा ने बताया कि एक किलो 600 ग्राम चांदी का छत्र, एक किलो 250 ग्राम का चांदी का शिवलिंग, 900 ग्राम चांदी का नाग, माता के सोने के नेत्र और एक सोने का छोटा छत्र चोरी हुआ है। इन सभी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चोर रात को सवा दो बजे के करीब मंदिर में घुसा था। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें