ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडियां के तहत चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरी के गांव कनूही में चोर एक घर से करीब ढाई लाख के गहनों सहित 15 हजार रुपये की नकदी ले उड़े।
जानकारी अनुसार सरताज सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपने बीमार भाई रामेश्वर के घर गांव चौकी में अपनी पत्नी के साथ गए थे। जब दोपहर बाद घर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी देखी तो करीब ढाई लाख के सोने और चांदी के गहनों सहित 15 हजार की नकदी गायब थी। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी मझीण को दी। चौकी प्रभारी रवि दत्त शर्मा ने बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।