फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के गहने, नगदी और मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
गगल थाने के तहत आने वाली पंचायत ढगवार में चोरों द्वारा बिखेरा सामान। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत ग्राम पंचायत ढ़गवार चकवन के वार्ड नंबर तीन में रविवार रात चोर सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के घर से लाखों के गहने, नकदी और देवी-देवताओं की मूर्तियां ले उड़े। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ओमप्रकाश पठानिया अपनी पत्नी विजय पठानिया के साथ दिल्ली में अपने बेटे के घर गए थे। रविवार रात शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उधर, पुलिस थाना गगल के प्रभारी भूपी सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को छानबीन में कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जिनसे अपराधियों के शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। ग्राम पंचायत ढ़गवार की प्रधान सुषमा देवी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ रही चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें