धर्मशाला। दिवाली से पहले जरूरी मरम्मत कार्य के कारण कांगड़ा में 30 और 31 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसमें 30 अक्तूबर को 11 केवी कांगड़ा नंबर दो, बगली, तियारा, ओल्ड रजोल, लंज और रजोल एक्सप्रेस फीडर के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। 31 अक्तूबर को 11 केवी कांगड़ा नंबर एक, मंडल, सेराथाना, दौलतपुर और पीएसईबी फीडर के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। संवाद