बैजनाथ (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ रणजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला में क्रेच केंद्र में भरे जाने वाले पदों के साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 उस्तेहड़ और वार्ड नंबर 7 कस्बा पपरोला स्थित आंगनवाड़ी-सह-क्रेच केंद्र में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पद भरे जाने थे। इसके लिए 28 मार्च को उप-मंडलाधिकारी बैजनाथ के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाने थे, लेकिन इन्हें प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।