फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ में 28 को नहीं हाेंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ रणजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला में क्रेच केंद्र में भरे जाने वाले पदों के साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 उस्तेहड़ और वार्ड नंबर 7 कस्बा पपरोला स्थित आंगनवाड़ी-सह-क्रेच केंद्र में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पद भरे जाने थे। इसके लिए 28 मार्च को उप-मंडलाधिकारी बैजनाथ के कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए जाने थे, लेकिन इन्हें प्रशासनिक कारणों के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त साक्षात्कार की नई तिथि निर्धारित कर इसकी सूचना संबंधित अभ्यर्थियों को समयानुसार प्रदान कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें