फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दफ्तर को स्थानांतरित किया तो होगा आंदोलन : बिक्रम

Sat, 24 Aug 2024 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय कोटला बेहड़ को दूसरी जगह शिफ्ट करने की चर्चाओं के बाद पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। शुक्रवार को उन्होंने कोटला बेहड़ में आयोजित एक आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने कोटला बेहड़ में खोले गए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ऑफिस को स्थानांतरित किया तो वह सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को तालाबंदी की सरकार बताते हुए कहा कि सुक्खू की सरकार का एक और दुर्भाग्य पूर्ण निर्णय विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के कोटला बेहड से लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन कार्यालय को स्थानांतरित करके किया जा रहा है। इसके प्रति जसवां परागपुर की जनता में भारी आक्रोश है। पूर्व में भी इसी क्षेत्र से एक सरकारी कॉलेज को बदलने का कार्य कांग्रेस सरकार ने किया था। उस लड़ाई को भी न्यायालय तक लड़ा और कोर्ट का निर्णय हमारे पक्ष में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें