कांगड़ा। एसडीओ पुलकित दीक्षित ने बताया कि विद्युत उपमंडल कांगड़ा नंबर एक के 11 केवी फीडर के रखरखाव के कार्यों के कारण 31 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी। इसके चलते वीरता, गर्ग कॉलोनी, फोर्टिस हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल, नीना पाहवा अस्पताल, पॉलिटेक्निक कांगड़ा, न्यू बस स्टैंड, जोगीपुर, घुरकड़ी, मटौर, मटौर स्कूल, उपकार टायर, कतना टिंबर, सिटी हॉस्पिटल, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल, नटेहड़ व इसके साथ लगते इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद