फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धौलाधार होटल के बाहर हाइड्रेंट में नहीं था पानी

Fri, 05 Dec 2025 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के कोतवाली बाजार स्थित धौलाधार होटल में वीरवार शाम को लगी आग पर काबू पाने के लिए तैयारियों में भी कमी दिखी। होटल के प्रवेश मार्ग पर ही स्थित हाइड्रेंट में पानी मौके पर नहीं मिला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीनों गाडि़यों में पानी खत्म होने के बाद हाइड्रेंट से पानी लेने का प्रयास किया गया लेकिन पानी न होने के कारण कुछ समय के लिए अग्निशमन कर्मचारी भी भाग-दौड़ करने लगे। इसके बाद फव्वारा चौक स्थित हाइड्रेंट से पाइप बिछाकर पानी पहुंचाया गया और अग्निशमन गाड़ियों में पानी भरा गया।
विज्ञापन

आग लगने की इस घटना में होटल धौलाधार के परिसर की पार्किंग में वाहन खड़े होने के चलते दमकल के वाहन को भी पहुंचने में दिक्कत हुई। आग लगने के बाद होटल की बिजली बंद कर दी गई लेकिन मौके पर उचित रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। वहीं, होटल में आग लगने की सूचना लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने परिसर से लोगों की भीड़ को बाहर किया। रात करीब 9:15 बजे होटल की रसोई, रिसेस्प्शन, रेस्टोरेंट और कांफ्रेंस हॉल में आग पर काबू पाने के बाद टीम अंदर पहुंची। इसके बाद होटल के कर्मचारी भी अंदर पहुंचे और होटल में ठहरे अधिकारियों और पर्यटकों के सामान को निकालने के साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया। हालांकि, आग लगने के दौरान ही होटल में ठहरे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें