फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति का संतुलन बनाने में हुई चूक : निक्का

विज्ञापन
राज्यस्तरीय वनमहोत्सव नूरपुर वनमण्डल की ममुह गुरचाल पंचायत में पौधरोपण करते विधायक रणवीर सिंह न
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। प्रदेश में शुरू हुए राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में महोत्सव का शुभारंभ ममुह गुरचाल पंचायत में विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। कुछ समय से जिस तरह बादल फटने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं, वे इस बात का संकेत हैं कि प्रकृति का जिस प्रकार दोहन किया गया, उसकी एवज में उसका संतुलन बनाने में कहीं न कहीं इंसान से चूक हुई है। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष दो हजार पौधे लगाते हैं। इसी तरह हर व्यक्ति अगर पौधे लगाने की मुहिम शुरू करे तो यह धरती फिर से हरी- भरी होकर उसी प्रारूप में आ जाएगी। विधायक ने पंचायत में विकास कार्यों के लिए तीन लाख की राशि विधायक निधि से देने की बात भी कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें