पत्र पूजा के उपलक्ष्य पर गुग्गा छतरी मंदिर सलोह में लगा श्रद्धालुओं का तांता। -स्त्रोत : संवाद
डरोह (कांगड़ा)। प्रसिद्ध बाबा जाहरवीर गुग्गा मंदिर सलोह में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। ज्येष्ठ मास के पहले रविवार को मंदिर में गेहूं की नई फसल चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में सुबह आरती होते ही पत्र पूजा के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। यहां ऐसी भी मान्यता है कि मंदिर की फेरी लगाने मात्र से जिन लोगों को व्याधि लगी हो वह भी दूर हो जाती है। बाबा गुग्गा छतरी को इस दिन सूखे घीया के खोल में भोज डाल कर पत्तल में परोसा जाता है। इसलिए इसे पत्र पूजा का नाम दिया है। मंदिर कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को यहां विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।
पत्र पूजा के उपलक्ष्य पर गुग्गा छतरी मंदिर सलोह में लगा श्रद्धालुओं का तांता। -स्त्रोत : संवाद