फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबित और देय वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी करेे सरकार ः पेंशनर

Mon, 19 May 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ब्लॉक रैत की बैठकके दौरान सदस्य। स्रोत: संघ - फोटो : पीएचसी पहरा में खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ब्लॉक रैत की बैठक लदवाड़ा के मंझग्रां में ब्लॉक प्रधान पवन धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित कम्युटेशन, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की राशि का अब तक भुगतान न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है और वर्षों से लंबित वित्तीय लाभों को जानबूझकर रोका जा रहा है। इसके साथ ही आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त न दिए जाने को भी पेंशनरों ने सरकार की वादाखिलाफी करार देते हुए आलोचना की।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री से मांग की गई कि पेंशनरों की इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

पेंशनरों ने जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर को राज्य स्तरीय चुनाव आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी और इसी महीने चुनाव करवाने का निर्णय लिया। बैठक में जिला महासचिव रविंद्र राणा, रैत ब्लॉक महासचिव कुलदीप शर्मा, कुलजीत राणा, उमेश नाग, सेठ राम, राजेश राणा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें