फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी काम को लेकर दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं में सड़क पर तू-तू, मैं-मैं

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पालमपुर की शांत वादियों में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब रजेहड़-चचियां मार्ग पर दो अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। सरकारी कामकाज पर शुरू हुई बहस देखते ही देखते इतनी तीखी हो गई कि बात तू-तू, मैं-मैं से बढ़कर पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी नंबर 112 की घंटी बजी तो मामला केवल सड़क तक सीमित नहीं रहा। शिकायत पालमपुर थाना पहुंच गई। पुलिस रिकॉर्ड में एंट्री होते ही यह सियासी बहस आधिकारिक शिकायत बन गई। पुलिस हरकत में आई और मौके की नजाकत को समझने के लिए संपर्क किया। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब शिकायतकर्ता का गुस्सा अचानक काफूर हो गया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कॉलर विजय कुमार, निवासी रजेहड़ से संपर्क साधा। पुलिस को लगा कि कोई गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति हो गई है। जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। वह नगरी पंचायत की ओर जा रहा था, तभी रसेहड़ निवासी दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता विजय से उसकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों में सरकारी कार्यों को लेकर शुरू हुई बातचीत बाद में बहसबाजी में बदल गई और उन्होंने शिकायत कर दी। मगर जब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो शिकायतकर्ता ने यू-टर्न ले लिया। शिकायतकर्ता ने वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता, बल्कि संबंधित व्यक्ति को समझाने की मांग कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की बहस या विवाद की स्थिति न बने।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। संबंधित व्यक्ति का पता लगाकर उसे आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समझाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें