फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 29 हजार ने नवाया शीश

Mon, 17 Jun 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के भागसूनाग में रविवार को लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों में रविवार को 29 हजार श्रद्धालुओं ने देवियों के दर्शन किए। प्रचंड गर्मी होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ शक्तिपीठ नंदीकेश्वर धाम श्री चामुंडा और ज्वालामुखी मंदिर में रही। रविवार को नंदीकेश्वर धाम चामुंडा में 14 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया आस्था के सैलाब को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, ज्वालामुखी में 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां की प्रवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में करीब तीन हजार क्षद्धालु पहुंचे। चामुंडा और कांगड़ा में श्रद्धालुओं ने बाण गंगा और खड्डों में गर्मी को दूर करने के लिए डुबकियां भी लगाईं। सुबह से भी तीनों शक्तिपीठों में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। वहीं, रात तक दर्शन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें