फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैहन और ज्वालामुखी में इस दिन बंद रहेगी बिजली

Mon, 17 Jun 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब(कांगड़ा)। 33 केवी एचटी लाइन फतेहपुर से रैहन में आवश्यक रखरखाव, मरम्मत और काट-छांट के चलते विद्युत आपूर्ति 18 जून को सुबह नौ बजे से लेकर काम की समाप्ति तक बंद रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह ने बताया कि रैहन के अंतर्गत आते छतर, पंडोरा, घेटा, परोल, दीनी, गदराना, चमराल, रैहन, खेहर, मकडोली, गोलवां, बड़ी वतराहन, पदेढ़, चमोली, सकरी, ढसोली, देहरी और आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। मौसम की खराबी के चलते कार्य अगले दिन किया जाएगा।
विज्ञापन


18 और 19 को ज्वालामुखी क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी नंबर-1 के 11 केवी फीडर के आवश्यक रख-रखाव और मरम्मत कार्य के लिए 18 और 19 जून को बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बोहण-भाटी, कोहला सुकनाल, सपड़ी धनोटी, ट्रक यूनियन, अष्टभुजा, चीहडू, अर्जुन लाहड़ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियंता अजय कुमार शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें