फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिकता के एक जैसे मानदंड हों, राज्यों में भी तय हो जवाबदेही : परमार

Mon, 27 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/डरोह/सुलह (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि लोकतंत्र में नैतिकता और जवाबदेही के अलग-अलग मानदंड नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में किसी मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है तो यही सिद्धांत राज्यों के मंत्रियों पर भी समान रूप से लागू होना चाहिए।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पंजाब और कर्नाटक की सरकारें भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों और परीक्षा प्रणाली पर उठे सवालों के मामलों में इसी प्रकार जवाबदेही तय करेंगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल विपक्ष में रहते हुए नैतिकता की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद जवाबदेही से बचते हैं। परमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी दलों और सरकारों पर एक समान नैतिक मानदंड लागू होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें