फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मोरला और गदियाड़ा में नहीं मिल रहा पर्याप्त पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग मंडल पालमपुर और थुरल के बीच बसे सुलह विधानसभा क्षेत्र के गांवों गदियाड़ा और मोरला में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। बिंद्राबन से ट्यूबवेल से की जाने वाली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। इससे दिक्कत बढ़ गई है। लोगों ने जल शक्ति विभाग व विधायक विपिन सिंह परमार से समस्या को उठाया है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग पालमपुर के बिंद्राबन में स्थापित ट्यूबवेल से मोरला व गदियाड़ा को पिछले करीब 20 साल से पानी दिया जा रहा था लेकिन अब इस साल 22 अगस्त से इस ट्यूबवेल से इन गांवों को यहां से आपूर्ति बंद कर दी गई है। इससे अब इन दोनों गांवों के करीब डेढ़ सौ घरों में जल संकट गहरा गया है। जल शक्ति विभाग मंडल के अधिकारियों ने गांवों का दौरा किया है। स्थानीय निवासी मिलाप चंद, घनश्याम शर्मा, कंचना देवी, सुषमा भट्ट, मोहिनी, कन्या, सप्पू, रजंना, सपना पूजा आदि का कहना है कि जब उन्हें बिंद्राबन के टयूबवेल से बीस सालों से पानी दिया जा रहा था तो अब इसे बंद क्यों किया गया है। चेतावनी दी कि अगर जल्द पानी नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे।


क्या कहते हैं लोग
पिछले बीस सालों से बिंद्राबन में स्थापित ट्यूबवेल से मोरला व गदियाड़ा के गांवों को पानी मिल रहा था। इसे अब बंद कर दिया है। इससे भारी परेशानी हो रही है। -सुषमा भट्ट
विज्ञापन



बिंद्राबन ट्यूबवेल से पानी बंद करने पर दोनों गांवों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों के लिए जल्द पानी का इंतजाम करना चाहिए। - घनश्याम

पानी बंद होने से लोगों को करीब दो घंटे पानी मिल पाता है। इससे लोग काफी परेशान हैं। विभाग को जल्द पानी का प्रबंध करना चाहिए। - सपना कुमारी

बीस सालों से पानी बंद होने से लोगों को एक दम से पीने के पानी की समस्या आ गई है। जबकि जनहित में किसी का पानी बंद करना सही नहीं है। - पूजा


बिंद्राबन ट्यूबवेल में पानी निकलना बेहद कम हो गया है। इससे पानी की समस्या आई है। लोगों की समस्या का कोई हल निकाला जाएगा। - पंकज व्यास, अधिशासी अभियंता पालमपुर

पानी न मिलने पर मोरला व गदियाड़ा के लोगों ने उनसे अपनी समस्या रखी है। विभाग को जल्द लोगों को पानी देने के आदेश दिए हैं। विभाग इसका जल्द कोई हल निकाल लेगा। - विपिन सिंह परमार, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें