धर्मशाला/फतेहपुर/डमटाल/राजा का तालाब/गगल/कोटला/योल/जसूर/देहरागोपीपुर/बैजनाथ/नूरपुर/रैहन/कांगड़ा। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कांगड़ा जिला में वीरवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद कर विरोध जताया। इसके साथ ही जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू संगठनों सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांगी। वहीं, आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान के पुतले भी जलाए।
इसी कड़ी में देहरा भाजपा ने पूर्व विधायक होशियार सिंह की अध्यक्षता में शहीद भुवनेश डोगरा की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और अशोक स्तंभ चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। उधर, मैक्लोडगंज के तिब्बती समुदाय और स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। गंगथ और रक्कड़ पंचायत में आक्रोश रैली के दौरान मुस्लिम वेलफेयर कमेटी जसूर के अध्यक्ष शेर खान गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश और देश में हिंदू और मुस्लिम आपसी भाईचारे के साथ रह रहे हैं लेकिन ऐसे आतंकवादी संगठन इस भाईचारे को मिटाना चाहते हैं। गुलेरिया ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जिन दरिंदों ने निहत्थे सैलानियों पर गोलियों की बौछार की है सरकार उन्हें और उनके आकाओं का नामोनिशान ही मिटा दे।
फतेहपुर में व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में हाडा बाजार से रोष रैली निकाली गई। व्यापार मंडल इंदौरा के प्रधान ध्रुव कटोच की मौजूदगी में इंदौरा बाजार से लेकर बैरियर चौक तक रोष रैली निकाली। राजा का तालाब में भी बाजार तीन घंटे के लिए बंद रहा और लगभग चार किलोमीटर तक पाकिस्तान के खिलाफ रोषपूर्ण रैली निकाली। इस मौके पर राजा का तालाब के दुकानदारों ने बाहर से आकर क्षेत्र में सामन बेचने वाले लोगों की शिनाख्त करके पुलिस में उनकी वेरिफिकेशन होने का मुद्दा उठाया।
वहीं, गगल में व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली की अध्यक्षता में चौक पर 11 बजे एकत्रित हुए और दो मिनट दिवंगत आत्माओं के लिए मौन रखा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उधर, कोटला में लोगों ने नायब तहसीलदार कार्यालय परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार कोविंद्र चौहान के माध्यम से ज्ञापन भेजा। विरोध प्रदर्शन के चलते योल में भी बाजार बंद रखा गया। पपरोला बाजार के व्यापारी वर्ग ने कहा कि जिस प्रकार की हरकत पाकिस्तान ने की है, वह माफ करने के काबिल नहीं है।
अब समय आ गया है जब आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई कर इन लोगों को सबक सिखाए। आम लोगों को धर्म पूछकर मारना गलत मानसिकता को दिखाता है। -नितिन ठाकुर, अधिवक्ता
यह हमला सिर्फ जम्मू-कश्मीर पर नहीं, पूरे देश पर है। हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी होगी। आम जनता को केंद्र सरकार पर भरोसा है कि वह जो भी कार्रवाई करेगी वह देशहित में होगी। - वीरेंद्र भूरिया, देहरा
पहलगाम में आतंकियों की ओर से हिंदुओं की निर्मम हत्या का भारत सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। तभी आतंकवाद पर लगाम लगेगी। -अश्वनी सूरी प्रधान, व्यापार मंडल नूरपुर
बाजार बंद रखने का उद्देश्य एकता दिखाना था। तीन घंटे बाजार बंद रहने का प्रभाव लोगों सहित दुकानदारों पर भी पड़ है लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमला ज्यादा निराशजनक है। -सुरिंदर महाजन, अध्यक्ष चौगान व्यापार मंडल
हमले के दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। हमले के विरोध में व्यापार मंडलों की ओर से बाजार बंद रखे गए। इसी बीच बाजारों में भी 50 फीसदी के करीब कारोबार प्रभावित हुआ है लेकिन हम सरकार के साथ है। - मनोज धीमान, उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल राजा का तालाब
पहलगाम नरसंहार घोर घृणित कार्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। दोषियों को तत्काल कड़ा दंड मिलना समय की मांग है। बाजार बंद रखने से कारोबार प्रभावित हुआ है, लेकिन व्यापार मंडल के इस निर्णय ने साफ कर दिया है कि इस घटना में सब भारत सरकार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। -जसदेव चंदेल, दुकानदार
पहलगाम नरसंहार निंदनीय और घृणित कार्य है। सरकार दोषियों को अति शीघ्र उनके अंजाम तक पहुंचाए। धर्म के बारे में पूछकर निर्दोष हिंदुओं के साथ बर्बरता पूर्ण कृत्य को अंजाम देने वाले दोषी लोग यहां कहीं भी हों उन्हें भी वैसी ही सजा मिले। -पवन राणा, चेयरमैन
देहरा में आतंकवाद का पुतला फूंकते समय नारेबाजी करते हुए लोग और पूर्व विधायक होशियार सिंह। स्रो