कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की नंदरूल पंचायत के खरठी गांव में लगभग दाे माह बाद भी पीने के पानी की समस्या का हल नहीं हाे पाया है। इसकाे लेकर ग्रामीणाें में खासा राेष है। वार्ड सात में दाे माह से हैंडपंप खराब हाेने से क्षेत्र में पेयजल की किल्लत है। ग्रामीण रजत, कमल कुमार, राकेश, सुभाष चंद, सराेज कुमार, कांता देवी, निर्मला देवी, सपना देवी और राज कुमारी आदि का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी आज तक इस समस्या का काेई हल नहीं निकल पाया है। पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणाें मे थक-हार कर पानी की समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कर दी है, ताकि सरकार काे भी पता चले की चंगर क्षेत्र के प्रति जल शक्ति विभाग कितना गंभीर है।
चंगर क्षेत्र की नंदरूल पंचायत के गांव खरठी की समस्या विभाग के ध्यान में है और जल्द ही लाेगाें की समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि लाेगाें काे पानी की समस्या से परेशान न हाेना पड़े।
-संजय भारद्धाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कांगड़ा