फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: व्यापारी के किराये के कमरे में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत बाजार में शातिरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कश्मीर से आए व्यापारी अरशद अहमद के कमरे से 27,500 रुपये की नकदी और पांच सूट चोरी हो गए। अरशद अहमद ने बताया कि वह पूर्वाह्न 11 बजे अपने कमरे को ताला लगाकर सामान बेचने गए थे और जब वह 1:30 बजे वापस लौटे तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें