फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पांच दुकानों में चोरी, सैलून से ले गए बाल काटने का सामान

Sun, 19 Jul 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। छतड़ी बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें दौरान वे एक सैलून से बाल काटने का सामान, एम्प्लीफायर व स्पीकर और एक जूते की दुकान से हजारों की नकदी व सामान ले उड़े।
विज्ञापन

चोरों की यह करतूत बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शनिवार सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। दुकानदारों के मुताबिक, चोर जूते की दुकान से करीब 20-25 हजार रुपये का सामान और दो हजार की नकदी चुरा ले गए हैं। वारदात में चार से पांच चोरों के शामिल होने का अंदेशा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, घटना से सहमे स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें