काथल से गियोरा-राजा का बाग तक जाने वाली उखड़ी सड़क को स्वयं ठीक करते हुए युवा। स्रोत: जागरूक पा
गंगथ (कांगड़ा)। काथल से गियोरा राजा का बाग तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। बरसात से पहले ही खस्ताहाल हो चुकी इस सड़क की हालत बारिश के बाद और भी दयनीय हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और बिखरी बजरी के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत की सुध नहीं ली। विभाग की उदासीनता से तंग आकर गांव के युवाओं ने खुद ही सड़क सुधारने का बीड़ा उठाया।
युवा अमन कलोत्रा, पंकज कलोत्रा, जनव, राहुल कलोत्रा, अशोक, राजिंदर, दीपक और सुरिंद्र ने श्रमदान कर सीमेंट व बजरी डालकर गहरे गड्ढों को भरा ताकि मार्ग पर आवागमन किसी तरह सुगम हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क की जल्द से जल्द पक्की मरम्मत करवाई जाए।
काथल से गियोरा-राजा का बाग तक जाने वाली उखड़ी सड़क को स्वयं ठीक करते हुए युवा। स्रोत: जागरूक पा