साहो (चंबा)। चंबा से प्रौथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर की भूमि पूजन के लिए रवाना हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का काफिला चमीणू में छमैरी निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रोक दिया। मृतक की पत्नी, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों समेत ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि उनके घर के चिराग की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मामले की सीबीआई करवाने और दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों ने मंत्री का काफिला रोके रखा। आखिरकार मंत्री के निष्पक्ष जांच के आश्वासन मिलने के बाद ही उनका काफिला आगे बढ़ पाया।