धर्मशाला के जिला कोर्ट परिसर के बाहर स्मार्ट रोड़ के चैंबर ढक्कन का सरिया दे रहा हादसों को न्य
धर्मशााल। जिला मुख्यालय धर्मशाला में कोर्ट परिसर के बाहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए ट्रेंच (नाली) का टूटा ढक्कन राहगीरों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। इस जगह सरिया भी बाहर निकला है, जो हादसे को न्योता दे रहा है।खास बात यह है कि जिम्मेदारों ने इस ढक्कन को ठीक करने के बजाय यहां पर बैरिकेड लगा दिया है। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में बिजली के तार और सीवरेज के लिए बनाए ट्रेंच पर कई जगह ढक्कन रखे गए हैं, ताकि समय-समय पर सफाई या मरम्मत कार्य किए जा सकें। अभी स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कई जगहों पर ढक्कन टूटना शुरू हो गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि कोर्ट परिसर में जज और वकीलों सहित कई सैकड़ों लोग आते हैं, ऐसे में स्मार्ट सिटी के अधिकारी आंखें बंद कर बैठे हैं।
कोर्ट परिसर के बाहर टूटे ट्रेंच के ढक्कन को बदलकर वहां नया ढक्कन लगा दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए ठेकेदार को जल्द मरम्मत के लिए कहा जाएगा।
- केवल शर्मा, एसडीए, स्मार्ट सिटी प्रबंधन