फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क किनारे खड़ी की स्कूटी लेकर भागा चोर

Sat, 06 Jun 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कलोहा चौक में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए स्कूटी ले जाने वाला व्यक्ति। -स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र के चमुखा गांव में एक शातिर चोर द्वारा स्कूटी उड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चमुखा निवासी अजय शर्मा सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर पशुओं के लिए पेड़ से चारा लेने गए थे। इस दौरान वे जल्दबाजी में स्कूटी की चाबी वाहन में ही भूल गए। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर एक शातिर स्कूटी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वापस लौटने पर स्कूटी गायब देख अजय शर्मा ने तुरंत इसकी शिकायत रक्कड़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक स्कूटी को कलोहा मार्ग से होते हुए अंब (ऊना) की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। रक्कड़ थाना प्रभारी इल्मदीन ने बताया कि कलोहा में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहन पार्क करते समय चाबी अंदर न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें