फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैरंग लौटी स्कूल जमीन की निशानदेही करने आई टीम

Wed, 11 Dec 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी पार्टी नहीं पहुंची, दिया व्यस्तता का हवाला
विज्ञापन

आज फिर से निशानदेही के लिए मौके पर जाएगी राजस्व विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलेर(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की जमीन की निशानदेही को लेकर पहुंची राजस्व विभाग की टीम को एक बार फिर बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी पार्टी व्यस्तता का हवाला देकर निशानदेही प्रक्रिया में नहीं पहुंची। अब बुधवार को फिर से निशानदेही रखी गई है।
गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इसके चलते स्कूल प्रबंधन ने निशानदेही के लिए आवेदन किया है। इससे पहले 6 दिसंबर को निशानदेही रखी थी। कानूनगो और पटवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन दूसरी पार्टी ने फसलें बीजने का हवाला देकर आपत्ति जताई। इसके बाद निशानदेही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल प्रबंधन और एसएमसी कमेटी तहसील ऑफिस पहुंची और तहसीलदार से दूसरी पार्टी पर जानबूझकर निशानदेही लटकाने का आरोप लगाया। तहसीलदार हरिपुर ने कानूनगो को फिर निशानदेही के आदेश जारी किए। आदेशों पर 10 दिसंबर को निशानदेही रखी थी, लेकिन दूसरी पार्टी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए निशानदेही से किनारा कर लिया। अब बुधवार को दोबारा निशानदेही होगी। स्कूल प्रबंधन और एसएमसी का तर्क है कि स्कूल में कमरों का भाव है। इसके चलते छात्रों और शिक्षकों को दिक्कत हो रही है। इसलिए जल्द से जल्द निशानदेही करवाई जाए, ताकि कमरों का निर्माण करवाया जा सके। तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार ने बताया कि दूसरी पार्टी मौके पर नहीं पहुंची थी। जिसके चलते अगली तारीख रखी गई है।
-राजस्व विभाग की ओर से उन्हें सूचना मिली थी कि मंगलवार को स्कूल में निशानदेही की तारीख रखी गई है, लेकिन दूसरी पार्टी की तरफ से कोई भी कोई भी हाजिर नहीं हुआ। इस कारण निशानदेही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-शीला देवी, विद्यालय की प्रधानाचार्य
मंगलवार को निशानदेही रखी गई थी, लेकिन प्रतिवादी हाजिर नहीं हुए। अब अगली तारीख बुधवार को रखी गई है। उन्हें चस्पानी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को अगर दूसरी पार्टी हाजिर भी नहीं हुई तो भी निशानदेही की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। वीरेंद्र सिंह, फील्ड कानूनगो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें