फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश में धुली लोक निर्माण विभाग की मिट्टी, गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत

Sat, 21 Mar 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गंगभैरो सड़क मार्ग पर पड़े गड्ढों में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला में सड़कों की बदहाल स्थिति ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। गंगभैरो-चैतड़ू बाया बगली रोड पर विभाग द्वारा गड्ढों को भरने के लिए अपनाए गए मिट्टी के जुगाड़ की पोल बारिश ने खोल दी है। विभाग ने पक्के समाधान के बजाय केवल मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी की थी, जो दो दिनों की बारिश में बह गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों संदीप कुमार, पवन कुमार और सरवण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि सड़कों पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। इस लापरवाही के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मिट्टी डालने के बजाय स्थायी और पक्की मरम्मत की मांग की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग, मंडल कांगड़ा के एक्सईएन रवि भूषण ने कहा कि इन गड्ढों का स्थायी समाधान पैचवर्क ही है। नए बजट में धन का प्रावधान होते ही और मौसम साफ होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें