फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लमडल में स्नान करने गए व्यक्ति का पांच वर्ष के बाद मिला कंकाल

Thu, 21 Nov 2024 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। लमडल की पहाड़ियों में अगस्त 2019 में लापता हुए विजय कुमार का कंकाल बरामद हुआ है। मृत्तक के परिजनों ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हाल ही में लमडल की पहाड़ियों से गुजर रहे भेड़ पालक सुरेश ने कंकाल के बारे में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कंकाल के पास मिले कपड़ों से उसकी पहचान विजय कुमार निवासी मैटी, डाकघर घरोह, तहसील धर्मशाला के रूप में की गई। मृत्तक के बेटे और रिश्तेदारों ने कपड़ों के आधार पर इसकी पुष्टि की है। विजय कुमार अगस्त 2019 में अन्य साथियों के साथ लमडल में स्नान करने गया था, लेकिन रास्ता भटक गया और लापता हो गया था। परिजनों ने लमडल की पहाड़ियों में उसकी तलाश भी की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था।
भेड़पालक सुरेश ने बताया कि उसने पिछले वर्ष सितंबर में लमडल की चोटी पर कंकाल देखा था, लेकिन उसने इसके बारे में किसी को नहीं बताया था। इस साल जब उसने यह जानकारी दी तो पुलिस को सूचित किया गया। एएसपी कांगड़ा, बीर बहादुर ने पुष्टि की कि कंकाल विजय कुमार का है और पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें