बरियाल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने किया। खेल प्रभारी प्रो. अजय कुमार ने सभी विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में लंबी कूद, 400 मीटर दौड़, चक्का फेंक, वाॅलीबाल, गोला फेंक, टेबल टेनिस आदि शामिल हैं। पहले दिन लंबी कूद में आशीष प्रथम, शिवांश द्वितीय और अदिति तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता महिला वर्ग में तनु चौधरी पहले, पलक-कंचन दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक महिला वर्ग में कंचन प्रथम, पलक द्वितीय और मनीषा तृतीय, जबकि लड़कों के वर्ग में आशीष ने पहला, वरुण ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद