मेरी आवाज सुनोपरागपुर वार्ड नंबर 1 पंचायत द्वारा बनाया गया रास्ता टूटने की कगार पर
मेरी आवाज सुनो...
पंचायत परागपुर के वार्ड नंबर एक का रास्ता धीरे-धीरे टूटता जा रहा है। इससे साथ में लगते दो मकानों को भी खतरा हो गया है। इसी रास्ते से लोग परागपुर बाजार के लिए आवाजाही करते हैं। रास्ते का स्लैब आधा टूट चुका है और इसके नीचे से धीरे-धीरे मिट्टी भी निकलना शुरू हो गई है। पंचायत से निवेदन है कि जल्द रास्ते की मरम्मत की जाए। - गौरव धीमान, परागपुर