फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गर्मी में बढ़ सकता है फंगल इंफेक्शन का खतरा

Mon, 04 May 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फंगल इंफेक्शन
विज्ञापन
-अत्यधिक पसीने और त्वचा पर नमी के कारण बढ़ सकते हैं मामले
विज्ञापन

-सिंथेटिक और लंबे समय तक गीले कपड़ पहनने से भी खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
जसूर (कांगड़ा)। गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान, अत्यधिक पसीने और त्वचा पर नमी के कारण फंगल इंफेक्शन (दाद) के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल सुलियाली के विशेषज्ञ डॉ. सनी जरयाल ने बताया कि गर्मियों में त्वचा की स्वच्छता और सूखेपन का ध्यान न रखा जाए तो फंगल इंफेक्शन आसानी से फैल सकता है। शरीर पर लंबे समय तक पसीना और नमी बने रहने से फंगस को पनपने का अवसर मिलता है।
खासतौर पर टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने, गीले कपड़े लंबे समय तक उपयोग करने और शरीर के मोड़ वाले हिस्सों में नमी रहने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जांघों के बीच, बगल, गर्दन, कमर और पैरों की अंगुलियों के बीच यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। शुरुआती दौर में हल्की खुजली, लाल चकत्ते, गोल दाग अथवा त्वचा का छिलना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी क्रीम अथवा दवा का प्रयोग न करें क्योंकि गलत उपचार इंफेक्शन को बढ़ा सकता है। गर्मियों में त्वचा की सही देखभाल केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। थोड़ी सावधानी अपनाकर फंगल इंफेक्शन जैसी परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
विशेषज्ञों के अनुसार बचाव के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनना, पसीना आने पर कपड़े बदलना, स्नान के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाना और व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही तौलिया और कपड़े साझा करने से भी बचना चाहिए।

फंगल इंफेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें