नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा उद्योग एसोसिएशन की बैठक जितेंद्र सोढ़ी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी बनाई गई। कुमुद मेहता को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। कमल बेदी और सुमित खन्ना को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश गुप्ता को महासचिव और विनोद धीमान को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सोढ़ी ने उम्मीद जाहिर की है कि नई कार्यकारिणी औद्योगिक क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उम्मीद के साथ एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों को उद्योगों के विकास और बेहतरी के लिए कई नए कदम उठाएगी।