देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरा में सत्र 2026-27 के लिए पीटीए (शिक्षक-अभिभावक संघ) कार्यकारिणी के गठन के लिए सभा आयोजित की गई। हालांकि, अभिभावकों की कम उपस्थिति के चलते निर्धारित कोरम पूरा नहीं हो सका।
इसके कारण कार्यकारिणी का गठन टालना पड़ा। महाविद्यालय प्रशासन ने अब अगली आम सभा सात सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने और संस्थान के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की सहभागिता जरूरी है। संवाद