फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लुथान में प्रस्तावित क्रशर बना विवाद की जड़

विज्ञापन
लुथान में ग्रामीण क्रेशर के विरोध में विभाग की टीम को आपत्तियां बताते हुए।संवाद
विज्ञापन
लुथान में प्रस्तावित क्रशर बना विवाद की जड़
विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर किया निरीक्षण
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंचायत लुथान के इलाके में प्रस्तावित क्रशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों की आपत्तियां सुनीं। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस स्थान पर क्रशर लगाया जा रहा है, वहां नियमों की खुली अनदेखी की जा रही है। प्रधान सुरेश कुमार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्रशर स्थल पर वन विभाग की भूमि और निजी मालिकाना जमीन शामिल है। वहीं, पास ही स्कूल, गोशाला, पेयजल योजना और श्मशानघाट भी मौजूद हैं। ऐसे में क्रशर लगने से पूरे क्षेत्र का पर्यावरण, स्वास्थ्य और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। यदि क्रशर स्थापित हुआ तो क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा। पानी के स्रोत और योजनाएं प्रभावित होंगी। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ेगा। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा और ध्वनि प्रदूषण होगा। लुथान गोसदन की दूरी भी क्रशर स्थल से लगभग 20 मीटर है। वहीं, क्रशर लगाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि जब यह प्रस्ताव प्रारंभिक स्तर पर था, तब प्रधान व अन्य लोगों ने विरोध क्यों नहीं किया। सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की गई हैं। मौके पर मौजूद विभागीय टीम ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों और कंपनी दोनों पक्षों की शिकायतें और आपत्तियां सुनी हैं। निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई और निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें