कांगड़ा। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर इच्छी गांव में रविदास महासभा ने शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान इच्छी, मटौर और कांगड़ा आदि क्षेत्रों से शोभायात्राएं निकाली गईं। कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष नीशू मोंगरा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
मोंगरा ने लोगों को गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं थी, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देने वाली साबित हुई। इस मौके पर रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भाटिया, जिलाध्यक्ष कमल सरोच, प्रधान केवल चौधरी, अश्वनी शहरिया, संजीव धीमान, हरीश धनोटिया और रविंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद