फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फलदार पौधों के बढ़े दाम, किसानों की जेब पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बरसात के मौसम में लगने वाले फलदार पौधों के लिए इस बार किसानों को पहले से अधिक खर्च करना होगा। उद्यान विभाग ने आम, लीची, संतरा, पीकननट और कटहल सहित कई फलों के पौधों के दामों में वृद्धि की है।
विज्ञापन

इस बार आम और लीची के पौधे 15 रुपये तक महंगे हो गए हैं। आम का पौधा अब 90 रुपये तक मिलेगा, जबकि पहले यह 70 से 75 रुपये में उपलब्ध था। लीची का पौधा भी अब 85 रुपये में मिलेगा, जो 2024 में 70 रुपये का था। इसी तरह, किन्नू, संतरा, मालटा, मौसमी और गलगल के पौधों की कीमत 60 से बढ़कर 70 रुपये हो गई है।
पॉलीबैग में मिलने वाला पीकननट अब 150 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 140 रुपये थी। कटहल का पौधा भी 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये का हो गया है।
उद्यान विभाग की ओर से बरसात में रोपण योग्य पौधों की बिक्री 15 जुलाई से शुरू की जाएगी। जिला कांगड़ा की चार सरकारी नर्सरियों इंदपुर, जसूर, गुम्मर और बड़ोह में 80 हजार से अधिक पौधे उपलब्ध हैं। इसके अलावा अन्य तीन नर्सरियों और विभाग से पंजीकृत 12 निजी नर्सरियों में दो लाख से अधिक फलदार पौधे किसानों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विभाग ने कहा कि किसान केवल सरकारी या विभागीय पंजीकृत नर्सरियों से ही पौधे खरीदें। कई निजी नर्सरी संचालक खराब पौधे बेचकर किसानों को नुकसान पहुंचाते हैं। कुछ नर्सरी वाले अपनी कमाई के चक्कर में किसानों को खराब पौधे पकड़ा देते हैं, जिससे न तो फल आ पाते हैं और न किसान को लाभ होता है। यदि कोई नर्सरी बिना पंजीकरण पौधे बेचती है तो उसकी शिकायत उद्यान विभाग को की जा सकती है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है। किसान फलदार पौधे लगाकर अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते हैं र हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा। जिले की चार सरकारी नर्सरियों में 80 हजार से अधिक पौधे हैं। अधिक आवश्यकता होने पर किसान ब्लॉक अधिकारियों से संपर्क करें। -डॉ. कमलशील नेगी, संयुक्त निदेशक, उद्यान विभाग, उत्तरी क्षेत्र
विज्ञापन


पौधों के दाम
फल का नाम-दाम (रुपये में)
आम (लंगड़ा, दशहरी, चौसा)-75
आम (मलिका, दशहरी-51, अमरपाली)-85
आम (बेहतर वैरायटी, पॉलीबैग में)-90
लीची-75
लीची (पॉलीबैग में)-85
किन्नू, संतरा, मौसमी, मालटा, गलगल-70
नींबू, मीठा संतरा, अंगूर (पॉलीबैग में)-100
बारहमासी नींबू-60
अमरूद, मलबैरी, लोकाट, बेर, आंवला-60
ओलिव, पिस्ता-50
पीकननट (पॉलीबैग में)-150
कटहल (पॉलीबैग में)-60
जामुन (पॉलीबैग में)-60
करौंदा-45
बेल, चीकू-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें