धर्मशाला में कैंची मोड़ के पास बिजली केवल का अंडरग्राउंड ट्रेंच में डालने के लिए उखड़ा गया फुटप
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला में बन रहे स्मार्ट रोड को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। जिस सड़क को महज कुछ समय पहले ही संवारा गया था, उसे अब फिर से उखाड़ा जा रहा है। इसके काम में योजना गायब है, बस परेशानी नजर आ रही है। इस तरह पैसे की बर्बादी से लोगों का भरोसा भी उखड़ा नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पहले ठेकेदार की ओर से सड़क के दोनों ओर डक्ट बनाए और फुटपाथ पर इंटरलॉक टाइलें डाली गईं। इस दौरान यहां केबल डालने के कार्य को पूरा नहीं किया। अब दोबारा फुटपाथ पर फिर से टाइलों और चैंबरों को उखाड़कर जोनल अस्पताल धर्मशाला से कोतवाली की गांधी वाटिका तक बिजली की केबल डाली जा रही है। इस दौरान कई जगह चैंबरों के ढक्कन तक टूट गए हैं। लोगों का कहना है कि जब अधिकारियों को पहले ही पता था कि सड़क के दोनों ओर बनाई नालियों में बिजली की केबल डाली जानी है तो फिर फुटपाथ पर इंटरलॉक टाइलें क्यों डाल दी गईं थीं। इससे पैसे की बर्बादी हो रही है।
धर्मशाला में स्मार्ट रोड के किनारे बनाई नालियों में बिजली की केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से चेंबर से टाइलों को हटाया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- विशाल, एजीएम, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
स्मार्ट रोड के किनारे नालियों में बिजली की केबल डाली जा रही हैं। इस वजह से चेंबर के ऊपर की टाइलों को निकाला जा रहा है, ताकि तार डालते समय कोई परेशानी न हो। स्मार्ट सिटी की ओर से जितना पैसे दिया है उनका कार्य किया है। अभी स्मार्ट सिटी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की पेमेंट आनी बाकी है।
- विकास ठाकुर, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला
धर्मशाला में कैंची मोड़ के पास बिजली केवल का अंडरग्राउंड ट्रेंच में डालने के लिए उखड़ा गया फुटप
धर्मशाला में कैंची मोड़ के पास बिजली केवल का अंडरग्राउंड ट्रेंच में डालने के लिए उखड़ा गया फुटप