फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैंने पायल है छनकाई.... की प्रस्तुति पर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोहा में 100वीं जयंती पर आयोजित वार्षिक समारोह में कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिता शर्मा की अध्यक्षता में एसएमसी प्रधान कुशलता और स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। छात्राओं आकांक्षा, साक्षी, किरण, सिया, प्रतिभा, अर्पिता, बर्षा और कंचन ने गुजराती डांस और हिमाचली नाटी की प्रस्तुति दी। वहीं मैंने पायल है छनकाई अब तो घर आजा हरजाई... की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा छात्राओं ने गिद्दा, नाटी, झमाकडा, भंगड़ा के अलावा बेटी है अनमोल सहित मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों पर लघु नाटक की प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने कलोहा स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें