फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एलईडी लाइटों से जगमगाएगा सौरभ वन विहार का रास्ता

Mon, 04 Mar 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर स्थित सौरभ वन विहार को जाने वाले लोग अब रात को आसानी से भी जा सकते है। सौरभ वन विहार को जाने वाले रास्ते पर अब एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम पालमपुर यह लाइटें बिजली बोर्ड से मिलकर लगाएगा। बिजली बोर्ड खंभे और तारें डालेगा। लाइटें लगाने के लिए नगर निगम ने बिजली बोर्ड के पास 13 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। यहीं नहीं, इन लाइटों से रामचौक का एरिया भी रोशन होगा। ये लाइटें पीसीएन चौक से लेकर सौरभ वन विहार तक और न्यूगल कैफे से एसएसबी चौक तक और एसएसबी चौक से रामचौक तक लगाई जाएंगी। प्रथम चरण में करीब 200 लाइटें लगेंगी। गर्मियों में कई लोग रात को ही सौरभ वन विहार की पैदल सैर करने निकलते हैं तो पर्यटक भी रात को सौरभ वन विहार की वादियों का आनंद लेते हैं। लिहाजा, इन लाइटों के लगने से लोगों और पर्यटकों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


रात को घूमने में लोगों को नहीं आएगी परेशानी : महापौर
नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग ने कहा कि एलईडी लाइटें लगने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लोग रात को भी इन सड़कों पर घूम सकते हैं। हालांकि इन रास्तों पर कई जगह सोलर लाइटें भी लगीं हैं।

बिजली बोर्ड के पास जमा करवाए 13 लाख : आयुक्त
नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक लाइटें लगवाने के लिए नगर निगम ने बिजली बोर्ड के पास 13 लाख जमा करवा दिए हैं। नगर निगम इन लाइटों को बिजली बोर्ड के सहयोग से लगा रहा है। प्रथम चरण का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें