धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे संस्कृत सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को धौलाधार परिसर-1 में सूत्र अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. कुलदीप कुमार के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभाग के विद्यार्थियों ने चार दलों पाणिनि गण, कात्यायन गण, पतंजलि गण और भर्तृहरि गण में भाग लिया। पाणिनि गण ने प्रथम, कात्यायन गण ने द्वितीय और पतंजलि गण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र कुमार और भाषा संकाय के अध्यक्ष प्रो. बृहस्पति मिश्र ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. रणजीत कुमार, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. भजहरि दास, डॉ. वैती सुब्रह्मण्यन और डॉ. नरेंद्र कुमार पांडेय सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद