नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतेंदु की कविताओं का पाठ कर उनके राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और हिंदी साहित्य में योगदान को रेखांकित किया। प्राध्यापिका रिंपी देवी ने कहा कि भारतेंदु ने साहित्य को नई दिशा देने के साथ सामाजिक व राष्ट्रीय चेतना को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान दोहा वाचन, निबंध, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। संवाद