फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिने मेरा दिल लुटया...पर जीता लोगों का दिल

विज्ञापन
प्रस्तुति देते नीतीश राजपूत और 2गानों पर झूमते हुए लोग
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या गायक कुमार साहिल के नाम रही। इस दौरान पंडाल में मौजूद लोग कोई मिल गया..., जिने मेरा दिल लुटया... आदि गीत पर खूब ठुमके लगाए। साहिल ने डायमंड दे नाल तोलदा..., गड्डी बीच बेस चलदा..., इलाई मेरा जी करदा... आदि गीतों पर भी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से इस बार कार्निवल में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। शनिवार को भी जिला परिषद हॉल कचहरी में मिस एंड मिसेज कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 का आयोजन किया गया। सुबह 9:30 बजे से पंजीकरण शुरू हुआ। इसमें 30 के करीब युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस दौरान प्रदेश के जिलों सहित अन्य राज्यों की युवतियां भी भाग लेने पहुंची थीं। ऑडिशन में निर्णायक मंडल के तौर पर मिस हिमाचल रनर अप हिमांशी, टॉप-5 मिस हिमाचल आरती भंडारी और मिस हिमाचल रनर अप वेदिता गोस्वामी ने अपनी भूमिका निभाई।


सुबह सात बजे होगी साइकिल राइड प्रतियोगिता
कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 के तहत धर्मशाला में साइकिल राइड प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सुबह 7 बजे से साई स्टेडियम से विधिवत रूप से आरंभ किया जाएगा। साइकिल राइड में देश-विदेश के लगभग 200 राइडर्स भाग लेंगे। इस अवसर पर धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा बतौर मुख्य अतिथि साइकिल राइड को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में देश-विदेश के साइकिलिस्ट भाग लेंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन श्रेणियों में साइकिल रेस करवाई जा रही है। 40 किलोमीटर रेस अनुभवी (सीजन्ड) साइकिल चालकों के लिए, 25 किमी रेस शौकिया साइकिल चालकों के लिए तथा 10 किलोमीटर फन राइड आठ वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि साइकिल राइड साई स्टेडियम से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस, कोतवाली बाजार, खनियारा, मोहली, सैक्रेड हार्ट स्कूल, दाड़ी बाईपास होते हुए पुनः साई स्टेडियम पर ही समाप्त होगी। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


पांचवीं संध्या में पहाड़ी स्टार नाइट व ड्रोन शो होंगे आकर्षण का केंद्र
कार्निवल की पांचवीं संध्या में रविवार को उपमुख्य सचेतक और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। पांचवीं संध्या को पहाड़ी स्टार नाइट के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। विशेष प्रस्तुतियों में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, राज जैरी, पूनम भारद्वाज, रमेश्वर शर्मा, सुनील मस्ती तथा अनिता ठाकुर (चंबा डांस ग्रुप) अपनी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर क्रिकेट मैच सहित अन्य खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। रात 9:30 बजे भव्य ड्रोन शो का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें