फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण पूरा, अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी पर निगाहें

Tue, 09 Jun 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के जिला परिषद सभागार में शपथ लेते नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा के 54 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार धर्मशाला में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह के साथ ही जिले में पंचायती राज संस्थाओं की सर्वोच्च कड़ी का गठन औपचारिक रूप से संपन्न हो गया है। अब सभी की निगाहें जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सियों पर टिकी हैं, जिनके चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में जिला परिषद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें और अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं। जिला प्रशासन विकास कार्यों को गति देने के लिए सदस्यों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
समारोह में सियासी दिग्गजों का भी जमावड़ा रहा। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया और रणवीर सिंह निक्का सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई और सदस्यों को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि पर टिकी सबकी नजरें
शपथ ग्रहण के बाद अब राजनीतिक गलियारों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन अंदरखाने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। फिलहाल जिला परिषद सभागार में 54 सदस्यों की मौजूदगी ने विकास की एक नई इबारत लिखने का संकल्प लिया है। इस दौरान एडीसी विनय कुमार और जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अब देखना यह होगा कि जिला परिषद की कमान किसके हाथों में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें