फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खेल विभाग नहीं स्कूल प्रबंधन ही चलाएगा नागनपट्ट इंडोर स्टेडियम

Fri, 19 Dec 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने किया था इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ
विज्ञापन

आरटीडीसी ने जारी के किए स्टेडियम स्कूल को हैंडओवर करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागनपट्ट में जिला कल्याण विभाग के बहु उद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम को अब खेल विभाग नहीं बल्कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलियाड़ा ही चलाएंगी। इंडोर स्टेडियम को स्कूल को हैंडओवर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कलियाड़ा पंचायत के नागनपट्ट में बने इस इंडोर स्टेडियम में स्कूल के खिलाडिय़ों को बास्केटबाल, बैडमिंटन और कबड्डी खेलों का अभ्यास करने का लाभ मिलेगा। वहीं स्कूल प्रबंधन ने इस स्टेडियम के संचालन के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
नागनपट्ट में कल्याण विभाग की ओर 3.36 करोड़ से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया था। जिसके बाद इसे चलाने के लिए खेल विभाग को सौंपा जाना था। इसके लिए खेल विभाग और कल्याण विभाग में एमओयू साइन करने का कवायद भी चल रही थी। इसी बीच 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन कर जनता का समर्पित कर दिया। वहीं जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही कोच के पद भरकर इसे शुरू किया जाएगा। वहीं अब इंडोर स्टेडियम को स्कूल को हैंडओवर कर दिया गया है। रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलेपमेंट कार्पोरेशन ने इसके लिए पत्राचार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलियाड़ा के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर स्कूल को हैंडओवर कर दिया है। स्कूल इसमें जल्द ही गतिविधियां शुरू कर देगा। वहीं इंडोर स्टेडियम मिलने के बाद स्कूल के विद्याथियों को बास्केटबाल, कबड्डी और बैडमिंटन का अभ्यास करने में भी मदद मिलेगी। वहीं, उन्हें अब धूप और बारिश की चिंता भी नहीं सताएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें