फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद को विधायक ने एक रुपये नहीं दिया : अजय

विज्ञापन
कांगड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा। -संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा। नगर परिषद कांग्रेस चुनाव में कांग्रेस की बहुमत से जीत के बाद एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने भाजपा विधायक पवन काजल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में नगर परिषद को एक रुपये तक की सहायता नहीं दी। केवल झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करते रहे हैं, जिसका जवाब जनता ने चुनाव नतीजों से दे दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता में अजय वर्मा ने दावा किया कि भाजपा समर्थित नौ उम्मीदवारों में से कई की जमानत तक जब्त हो गई है। अजय वर्मा ने कहा कि विधायक 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के दावा करते हैं, लेकिन जनता को आज भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। शहर में इंटरलॉकिंग टाइलों का कार्य पूर्व मंत्री जीएस बाली के समय एडीबी प्रोजेक्ट से हुआ था और पेयजल योजना भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक निधि का पैसा जल शक्ति विभाग को दिया जाता है, जबकि शहर में काम लोक निर्माण विभाग करता है।

बोले-सुमन वर्मा होंगी नगर परिषद की अध्यक्ष
वर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस समर्थित सुमन वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष बनेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द ही कांगड़ा में प्रस्तावित 14 करोड़ रुपये की बहुमंजिला पार्किंग और बचत भवन का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव में जो वादे किए हैं, उन्हें अब पूरा करना चाहिए। इस मौके पर पार्षद अनिल, रजनीश मोना और कुलदीप चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें