फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कमल धूमछेड़ी और मेजर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा

Tue, 04 Jun 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्राचीन पीर बाबा पंजाहड़ा का वार्षिक छिंज मेला मंगलवार को संपन्न हुआ। छिंज मेला कमेटी की सदस्य जोगिंद्र सिंह, हरनाम सिंह, विक्की इत्यादि ने सामूहिक रूप में तीन बजे अखाड़े में पहुंच कर ढोल की थाप पर पीर बाबा की मूर्तियों के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ झंडा रस्म अदा की। बाद में मेला कमेटी के सदस्यों ने अखाड़े में कुश्तियों का आगाज किया गया।
विज्ञापन

बड़ी माली के लिए कमलजीत धूमछेड़ी और डेरा बाबा नानक के पहलवान मेजर के बीच हुआ मुकाबला बराबरी में छूटा। छोटी माली के लिए मुकाबला लमानाल के पप्पी पहलवान और मनीष धूमछेड़ी के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में पप्पी पहलवान ने मनीष धूमछेड़ी को पटकनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें