हरिपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत घेड़ मनगढ़ में नशे में धुत होकर अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज करने पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बुधवार देर रात आरोपी योगराज नशे में अपने परिजनों और पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। आरोपी को उसके परिजनों ने समझाया लेकिन वह नहीं माना। इससे तंग आकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम रानीताल को मौके पर भेजा गया, जहां पर उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी को वीरवार को एसडीएम कोर्ट देहरा में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद